सितम्बर 24, 2026 7:57 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पदक टीम का जुनून और कड़ी मेहनत दर्शाता है। श्री मोदी ने कहा कि पूरी टीम ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
प्रधानमंत्री ने स्कीट मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नारुका को भी बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक है।
 
प्रधानमंत्री ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा को बधाई भी दी। श्री मोदी ने कहा कि सीमा के दृढ़ प्रदर्शन ने कई वर्षों बाद भारत को इस स्पर्धा का पदक दिलाया है। उन्‍होंने इसे एक शानदार उपलब्धि बताया जो सीमा की सहनशक्ति, अनुशासन और वर्षों की कड़ी मेहनत दर्शाती है। श्री मोदी ने भविष्य में सीमा की और अधिक सफलताओं की कामना की।