प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों के समापन के अवसर पर भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य को देश का दृढ़ संकल्प, जुनून और शानदार खेल भावना के साथ प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने सभी पदक विजेताओं को भी बधाई दी और कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को अपार खुशी मिली है।
श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि ये खेल आने वाले वर्षों में और बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेंगे और जमीनी स्तर पर खेलों को भी मजबूत बनाएंगे।