जुलाई 26, 2026 9:30 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने पर ऋषिकांत सिंह चानमबम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने और अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांत सिंह चानमबम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, श्री चानंबम के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश को अपार प्रसन्‍नता दी है।