प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत की।
सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए जारी प्रयासों सहित क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
इस दौरान व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सहयोग जारी रखने पर सहमति बनी।