राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में नदी में डूबने से लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति ने कहा है कि दुर्घटना में लोगों के मरने की खबर दुखद है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।