राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज विजयवाड़ा के श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी मंदिर में देवी कनक दुर्गा की पूजा-अर्चना की।
इससे पहले राष्ट्रपति विशेष विमान से गन्नावरम हवाई अड्डे पहुंचीं। राज्यपाल न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नज़ीर, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान और पेम्मासानी चंद्र शेखर तथा कई राज्य मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मंदिर के लिए रवाना हुईं।
आंध्र प्रदेश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कल विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का उद्घाटन करेंगी।