सितम्बर 20, 2026 2:13 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाजों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर एलावेनिल वलारिवन, विदरसा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि इस सराहनीय उपलब्धि के साथ भारत का एशियाई खेलों में पदकों का खाता खुला है, जिससे देश को उन पर गर्व है। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को भविष्य में भी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।