राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 75 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि लवलीना की ताकत, सटीकता और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन पर स्वर्ण पदक जीतने से यह अवसर और भी खास हो गया है।
राष्ट्रपति ने तीरंदाजी की रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने पर अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति को बधाई दी। उन्होंने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोद को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि उनके शानदार प्रदर्शन से भारत ने इस स्पर्धा में पहली बार रजत पदक जीता है।