जुलाई 7, 2026 3:28 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2026 डूरंड कप ट्रॉफियों का अनावरण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 2026 डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष डूरंड कप, राष्ट्रपति कप और शिमला ट्रॉफी के चैंपियन बनने के लिए नई टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस साल के टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम की भागीदारी पर खुशी व्यक्त की।

राष्ट्रपति ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनसे खेल भावना का पालन करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता की प्रतिष्ठा को और बढ़ाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, सेना प्रमुख धीरज सेठ और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी उपस्थित थे।