जून 23, 2026 2:34 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। इस दौरान दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्मश्री सहित कुल 65 पद्म अलंकरण दिए जाएंगे। सुविख्‍यात टेनिस खिलाडी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्‍व गायिका अलका याज्ञनिक और क्रिकेट खिलाडी रोहित शर्मा पद्म पुरस्‍कार पाने वालों में शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर सरकार ने वर्ष 2026 के लिए पांच पद्म विभूषण सहित 131 पद्म अलंकरणों की घोषणा की थी। पद्म अलंकरण देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में हैं। यह पुरस्‍कार कला, साहित्‍य और शिक्षा, समाज सेवा, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्‍यापार और उद्योग, औषधि और खेल सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में विशिष्‍ट उपलब्‍धियों के लिए दिए जाते हैं।