राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं भारतीय सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को नई ऊर्जा देती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में दी गई श्रीकृष्ण की शिक्षाएं आज भी कठिन समय में सही निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देती हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व सभी को सद्भाव, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
News On AIR | सितम्बर 3, 2026 9:47 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी