सितम्बर 26, 2026 7:17 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में कबड्डी टीमों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में कबड्डी टीमों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्ट्रपति ने इस बात पर विशेष बल दिया कि पुरुष और महिला दोनों टीमों के स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही, भारत ने कबड्डी में ऐतिहासिक गोल्डन डबल स्वीप यानि दोनों स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। राष्ट्रपति ने एथलीटों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दोहरी जीत टीम के सदस्यों के असाधारण कौशल, संयम, जुझारूपन और टीम वर्क को दर्शाती है। इससे भारत की ऐतिहासिक सफलता का मार्ग प्रशस्त हुआ।