राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 5 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर धावक, गुलवीर सिंह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रमंडल खेल की इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक है और उनकी पिछली सफलता के बाद उनके सफर में एक यह और गर्व का अध्याय जोड़ता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि इन दोनों स्पर्धाओं में भारत के लिए पहला पदक जीतना शानदार उपलब्धि है, जो अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरित करेगा।