राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 58 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोखैबम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी उपलब्धि देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है।
News On AIR | जुलाई 28, 2026 12:54 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को बधाई दी