अक्टूबर 31, 2026 6:59 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह में शामिल होंगी। यह समारोह हरियाणा राज्य के गठन की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति हरियाणा के वर्ष 1966 में गठन से लेकर अब तक की छह दशकों की विकास यात्रा को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इस प्रदर्शनी में कृषि, हरित क्रांति, खेल, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विरासत सहित विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

 इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लगभग दो हजार लोग शामिल होंगे। इनमें युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, किसान, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, खिलाड़ी, उद्यमी, कलाकार और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक समारोह में भी शामिल होंगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला