राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात और महाराष्ट्र के चार दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार को, राष्ट्रपति मुर्मु डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर स्थित लोक भवन में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में भाग लेंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
बुधवार को, राष्ट्रपति AIIMS नागपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और बाद में नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) अधिकारी प्रशिक्षुओं के 78वें बैच के विदाई समारोह में उपस्थित रहेंगी। इस माह की 16 तारीख को, राष्ट्रपति मुर्मू वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।