अप्रैल 26, 2026 8:12 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश यात्रा पर रहेंगी। इस यात्रा के दौरान वे शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को शिमला के लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी। बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू अटल सुरंग का दौरा करेंगी। बृहस्‍पतिवार को वे पालमपुर में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। उसी दिन राष्ट्रपति मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में एक गृह स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगी। अगले महीने की पहली तारीख को अपनी यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति शिमला में सेना प्रशिक्षण कमान का भी दौरा करेंगी।