राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बैसाखी, विशु, विशुव, बोहाग बिहू, पोइला बोइशाख, मेषादी, वैशाखदी और पुथंडु के पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्योहार फसल के मौसम के उपलक्ष्य में देश भर में मनाया जाता हैं। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि इन त्योहारों के माध्यम से लोग धरती मां और अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपराएँ और एकता भी इन त्योहारों के उत्सव के माध्यम से व्यक्त होती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कामना की है कि ये त्योहार सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए और सभी को राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करे।