सितम्बर 29, 2026 9:11 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेल 2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेल 2026 में मिश्रित 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा शानुवल्ली सत्यानारायण, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि इन खिलाड़ियों के मजबूत टीम वर्क और तेज गति ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कामना की कि वे अपनी लगन और प्रदर्शन से युवा एथलीटों को प्रेरित करते रहें।

राष्ट्रपति ने एशियाई खेल 2026 में महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने पर किरण पहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ऐसी जीत के बाद राष्ट्रगान सुनकर हर भारतीय को गर्व महसूस होता है और इस स्वर्णिम क्षण की यादें आने वाले वर्षों तक संजोई रहेंगी।

इसके अलावा, राष्ट्रपति ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने पर धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल साजी, जय कुमार और विशाल थेन्नारासु कायलविझी को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने कामना की कि यह उपलब्धि उन्हें निरंतर प्रयास करने और देश का नाम रोशन करने के लिए आगे भी प्रेरित करेगी।

श्रीमती मुर्मु ने महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि उनका प्रदर्शन उनकी कुशलता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला