सितम्बर 27, 2026 9:02 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेल 2026 में महिला लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर एंसी सोजान को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि एंसी का प्रदर्शन रोमांचक था और यह उनके कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

राष्‍ट्रपति ने महिला 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हरिता भद्रा को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दौड़ में हरिता ने डटकर मुकाबला किया और यादगार जीत हासिल की।

राष्ट्रपति ने स्‍क्‍वॉश के पुरुष सिंगल्स में रजत पदक जीतने पर अभय सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट पर अभय के संयम और दृढ़ संकल्प ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि में योगदान दिया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिला सिंगल्‍स में रजत पदक जीतने पर अनाहत सिंह को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा कि स्क्वॉश में महिला सिंगल्‍स पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर आपने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।