अक्टूबर 8, 2026 11:32 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने सशक्त और भावपूर्ण अभिनय से मानवीय अनुभवों को जीवंत किया। श्री पाटेकर का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने निभाए किरदारों से सिने प्रेमियों पर अमिट छाप छोड़ी। राष्ट्रपति ने वंचितों के लिए किए गए उनके सामाजिक सेवा के समर्पण की भी सराहना की। राष्ट्रपति मुर्मु ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला