राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुजरात के राजकोट स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। एम्स राजकोट के पहले बैच के लगभग 50 विदयार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित सामाजिक समरसता महोत्सव में भाग लेंगी। इसके बाद, वे गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।