नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस महीने की 12 और 13 तारीख को भारत मंडपम में आयोजित होगा। सम्मेलन की सुरक्षा तैयारियों के तहत आज सुबह दिल्ली पुलिस ने मोटर काफिले की रिहर्सल की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रिहर्सल के दौरान शहर के 22 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही को रोका।