पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज संसद भवन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों के लिए आयोजित ‘प्रारंभ’ कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने ‘विभागों से संबंधित संसदीय स्थायी समितियों’ पर अपने विचार साझा किए। श्री यादव ने सभी नए सदस्यों को सार्थक चर्चाओं और विचार-विमर्श के माध्यम से संसदीय लोकतंत्र और विधायी प्रक्रियाओं को मजबूत करने में योगदान देने की कामना की।