सितम्बर 13, 2026 7:57 पूर्वाह्न

printer

प्रज्वल देव और कॉन्स्टेंटिन बिटून की जोड़ी ने एटीपी टेनिस चैलेंजर का डबल्‍स खिताब जीता

भारत के प्रज्वल देव और फ्रांस के कॉन्स्टेंटिन बिटून कौज़मिन की जोड़ी ने एटीपी टेनिस चैलेंजर के डबल्‍स खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी का ये दूसरा खिताब है। वियतनाम के फान थियेट में स्पोर्ट फेस्टिवल चैलेंजर में खेले गए मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्‍त इस जोडी ने फाइनल में जापान के यामातो सुएओका और नाओकी ताजिमा की जोड़ी को 6-1, 7-6 से हराया। प्रज्वल देव का एटीपी चैलेंजर टूर का यह दूसरा डबल्स खिताब है। इससे पहले प्रज्वल ने 2023 में कजाकिस्तान में प्रेसिडेंट्स कप में हमवतन खिलाड़ी निकी कलियांडा पूनाचा के साथ मिलकर पहला खिताब जीता था।