जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पांच दिवसीय शांति शिक्षा कार्यशाला कल सम्पन्न हो गई। कार्यशाला का विषय था- शांति, गरिमा, स्व-जागरूकता और संतुष्टि । जिला प्रशासन ने प्रेम रावत फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया था। कार्यशाला के समापन समारोह में पुंछ के उप आयुक्त अशोक कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और सामाजिक कल्याण विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।