पु्द्दुचेरी में आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और गृह मंत्री ए. नमशिवायम ने पु्द्दुचेरी के गोरिमेडु में पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलिस टुकड़ी की सलामी भी ली। इससे पहले, पिछले एक वर्ष में कर्तव्य निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले नौ पुलिसकर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई
News On AIR | अक्टूबर 21, 2026 12:53 अपराह्न
पु्द्दुचेरी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।