तमिलनाडु में आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। चेन्नई के राज्य पुलिस मुख्यालय में, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुलिस सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 10 बहादुर जवानों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी देश की सुरक्षा के लिए पूरी लगन और अथक परिश्रम से काम कर रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में भी यह दिन पारंपरिक अनुशासन के साथ मनाया गया
News On AIR | अक्टूबर 21, 2026 1:03 अपराह्न
तमिलनाडु में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया