पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में अशांति लगातार बढ़ती जा रही है। संयुक्त अवामी कार्रवाई समिति ने आज आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने बाग जिले में निहत्थे नागरिकों पर गोलीबारी की और आंसू गैस के गोले छोड़े। समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटनास्थल का फुटेज साझा करते हुए यह जानकारी दी।
ये घटनाएं पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की बढ़ती क्रूरता के बीच हुई हैं, जहां पिछले कुछ दिनों में कथित तौर पर 50 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।