प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि ने बिना गारंटी के ऋण, वित्तीय समावेशन और विकास के नए अवसर खोलकर लाखों रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन स्तर में सुधार किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा कि यह योजना विश्वास, सम्मान और सशक्तिकरण पर आधारित है। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता देश की अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वर्ष 2020 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक एक करोड़ 12 लाख से अधिक ऋण दिए गए हैं।
News On AIR | जून 1, 2026 12:47 अपराह्न
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे, लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को मिला आसान ऋण