प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर भारतीय पैरा एथलीटों को बधाई दी है। उन्होंने अब तक के सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन को देश के लिए अपार गर्व और खुशी का अवसर बताया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हाल ही में संपन्न खेल एथलीटों की असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने दल के प्रत्येक सदस्य को असाधारण संकल्प के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक एथलीट ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में योगदान दिया है और अपनी उपलब्धियों से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।
News On AIR | अक्टूबर 25, 2026 2:25 अपराह्न
पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर भारतीय पैरा एथलीटों को बधाई दी