प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण’ पर मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इस फैसले से 135 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी में मदद मिलेगी और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में विद्युत ग्रिड मजबूत होंगे।
उन्होंने बताया कि यह पहल विनिर्माण, निर्माण ऊर्जा भंडारण के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी, साथ ही वर्ष 2035 तक 900 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता हासिल करने की दिशा में एक बड़ा प्रोत्साहन देगी।