जून 26, 2026 2:44 अपराह्न

printer

रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से करेंगे संवाद पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 135वां एपिसोड होगा।

कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों, एआईआर न्यूज़ की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। साथ ही, एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण भी होगा।  हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगी।