प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में श्रीराम कॉमर्स कॉलेज-एस आर सी सी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर श्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय का श्रीराम कॉमर्स कॉलेज भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है तथा कॉमर्स, अर्थशास्त्र और प्रबंधन के क्षेत्र में विशिष्ट शिक्षा केंद्र है। प्रख्यात उद्योगपति सर श्रीराम द्वारा 1926 में स्थापित इस महाविद्यालय ने एक से बढ़कर एक विद्वान, पेशेवर, प्रशासक, उद्यमी, नीति निर्माता और राष्ट्र निर्माता दिए हैं। शताब्दी समारोह, शिक्षक दिवस के दिन मनाया जा रहा है, जिससे यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो गया है। राष्ट्र कल समाज की नींव मजबूत करने में शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान को सम्मानित कर रहा है।
News On AIR | सितम्बर 4, 2026 7:38 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली में श्रीराम कॉमर्स कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे