सितम्बर 5, 2026 7:46 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक दिवस के पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक लेख साझा किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इस लेख में शिक्षण को मानवता के निर्माण, स्वतंत्र सोच और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने का पवित्र कार्य बताया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने शिक्षकों का आह्वान किया है कि वे छात्रों को अच्छा मनुष्‍य बनने के लिए मार्गदर्शन करें जो सांस्कृतिक विरासत, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अंत्योदय के आदर्श, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रथम के मूल्यों को बनाए रखें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लेख इस पर जोर देता है कि शिक्षक ज्ञान, कौशल, मूल्यों और प्रेरणा का संचार करके छात्रों के भविष्य का निर्माण करते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला