सितम्बर 5, 2026 4:47 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक दिवस के पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी का लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी का एक लेख साझा किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह लेख शिक्षार्थी को सूचना से समझ और समझ से ज्ञान की ओर मार्गदर्शन करने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री जोशी ने लेख में बताया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के केंद्र में शिक्षार्थी को रखकर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री मोदी ने कहा कि यह लेख इस पर जोर देता है कि शिक्षकों का सम्मान करने की भारत की निरंतर परंपरा ज्ञान प्रदान करने वालों के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला