सितम्बर 3, 2026 10:02 पूर्वाह्न | Uttam Kumar

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेता और फ़िल्म निर्माता उत्तम कुमार को उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मशहूर अभिनेता और फ़िल्म निर्माता उत्तम कुमार को उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने महान अभिनेता उत्तम कुमार को एक ऐसी महान हस्ती बताया जिनकी सदाबहार अदाकारी आज भी अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों को उनसे जोड़े रखती है। प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी पर पिछले रविवार को प्रसारित अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के हालिया एपिसोड से उत्तम कुमार के बारे में कही गई अपनी बातों का एक अंश भी साझा किया।