मई 2, 2026 6:52 अपराह्न

printer

लेह में ‘तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी’ के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने प्रसन्नता जताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में ‘तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि ये पूजनीय अवशेष कपिलवस्तु के पिपरावा स्तूप से संबंधित हैं और उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में उत्खनित किए गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी लद्दाख के लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला