सितम्बर 15, 2026 3:53 अपराह्न | occasion of Nuakhai

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने नुआखाई के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नुआखाई के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि इस पर्व पर किसानों, फसल और भाईचारे की भावना का उत्‍सव मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नुआखाई उत्‍सव समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करेगा और प्रसन्‍नता तथा समृद्धि लाएगा।

नुआखाई का अर्थ है-नया खाना। यह ओडिशा में लोक जीवन का प्रमुख पर्व है। इसे धान की नई फसल आने पर मनाया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला