राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में सड़क दुर्घटना में मरने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो – दो लाख रुपये और घायलों को 50 – 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।