प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता अविनाश व्यास की समृद्ध संगीत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुजराती संगीत की दुनिया में अपनी एक खास जगह बनाई थी। श्री मोदी ने कहा कि गौरंग व्यास के निधन से गुजरात ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
News On AIR | सितम्बर 3, 2026 11:33 पूर्वाह्न | Gujarati musician Gaurang Vyas
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर दुख जताया