अप्रैल 13, 2026 12:14 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को चुनाव में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और हंगरी गहरे रिश्तों वाली दोस्ती, साझा मूल्यों और आपसी सम्मान से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे द्विपक्षीय सहयोग को और मज़बूत करने तथा दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि और भलाई के लिए भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पीटर मैग्यार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।