प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में चार स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि टीम की काबिलियत, लगन और विज्ञान के प्रति उनके जुनून ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिथुआनिया के विलनियस में आयोजित 37वें अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सभी चार सदस्यों को भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय टीम ने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री, एनिमल फिजियोलॉजी, एनिमल मॉर्फोलॉजी और सिस्टमैटिक्स और प्लांट कंप्यूटेशनल बायोलॉजी जैसे विषयों में असाधारण ज्ञान का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को विज्ञान की पढ़ाई करने और उसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।