प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में मिश्रित 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय एथलीट्स मनु टी.एस., पूवम्मा एम.आर., विशाल टीके और विथ्या रामराज को बधाई दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उनकी शानदार गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने इस रोमांचक दौड़ को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी नई ऊंचाइयां हासिल करते रहें।