प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि शानदार स्कोर के साथ ईशा ने बेहतरीन सटीकता और धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने ईशा को भविष्य में और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने महिलाओं के 78 किलोग्राम कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिंकी ने पूरे मुकाबले में शानदार हौसला और दृढ़ संकल्प दिखाया। श्री मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आने वाले समय में देश का गौरव बढ़ाने की कामना की।