प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीरू ढांडा और कायन चेनाई को एशियन गेम्स 2026 में ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय जोड़ी ने फ़ाइनल में एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए इस स्पर्धा में भारत के लिए पहला एशियन गेम्स स्वर्ण पदक जीता। उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारतीय निशानेबाजी के लिए एक यादगार उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री ने ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी को भी एशियन गेम्स 2026 में विमेंस कंपाउंड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि यह और भी खास है क्योंकि उनके प्रदर्शन ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी की। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह भारतीय तीरंदाजों के लिए एक शानदार उपलब्धि है। श्री मोदी ने खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।