प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम से बातचीत की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि बातचीत के दौरान वे प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि दोनों देश भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते का पूर्ण लाभ उठाने के लिए मिलकर काम करेंगे, ताकि भारत और ब्रिटेन के लोगों की साझा समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
News On AIR | जुलाई 31, 2026 8:52 अपराह्न | UK PM
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी