अगस्त 1, 2026 11:48 पूर्वाह्न

printer

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत विजेता नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता यशवीर सिंह को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा की उल्लेखनीय निरंतरता, संयम और खेल भावना के लिए उनकी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियां हर भारतीय को गौरवान्वित करती हैं।

यश वीर सिंह को बधाई देते हुए श्री मोदी ने कहा कि युवा खिलाड़ी ने एक प्रभावशाली थ्रो किया जो उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यश की उपलब्धि कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की।