प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के आज 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस यात्रा में जन सेवा से देश सेवा का मंत्र और सेवा तथा सुशासन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता प्रमुख रही है। इसी सोच के साथ सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार काम कर रही है।
सेवा संकल्प अभियान की इस विशेष श्रृंखला में आज हम मेक इन इंडिया पहल के जरिए इस सोच को जमीन पर उतारने के एक उदाहरण की जानकारी दे रहे हैं। मेक इन इंडिया का उद्देश्य भारत को वैश्विक विनिर्माण, डिजाइन और नवाचार का केंद्र बनाना है।
मेक इन इंडिया के अंतर्गत उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं के माध्यम से भारत में 20 लाख 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन हुआ है और 14 लाख 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इससे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को बढ़ावा मिला है।