प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम को भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने अंकिता भाकत, कुमकुम अनिल मोहद और कीर्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि कड़े मुकाबले में तीनों खिलाड़ियों का संयम और सटीकता सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देशभर के अनगिनत युवा तीरंदाजों को प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री ने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहद को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने शानदार कौशल और उत्साह का प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में भारत को पहला रजत पदक दिलाया है।